अगर ये Symptoms हैं तो पक्का Pregnant हो || Early Pregnancy Symptoms In Hindi

जब महिला माँ बनना चाहती है तब वह हर महीने Early Pregnancy Symptoms In Hindi को ढूँढती है | ताकि वह जान सके की वह pregnant है की नहीं |

माँ बनना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग या हिस्सा है | हर औरत माँ बनने का सपना देखती है और चाहती है की शुरू से लेकर पुरे 9 महीने तक वो अपनी अच्छी देखभाल करे जिससे शिशु स्वस्थ हो |

कई बार कुछ महिलाएं शुरूआती लक्षणों को नहीं पहचान पाती है अगर सही जानकारी हो तो शुरू से लेकर पुरे 9 महीने तक हर महिला अपनी सही देखभाल कर सकती है और यह भी जान सकती है की शुरुआत में किन-किन बातों का ध्यान रखना है |

अगर इन शुरूआती महीनो में महिला अपनी सही देखभाल करे और यह पहले जान जाये की वो गर्भवती है तो वह अपने साथ-साथ शिशु को भी कई समस्याओं और खतरों से बचा सकती है |

Early Pregnancy Symptoms In Hindi

तो चलिए जानते है कुछ शुरूआती लक्षण जो प्रेगनेंसी के समय एक महिला को देखने को मिल सकते हैं –

पीरियड मिस होना यह प्रेगनेंसी का पहला symptoms है | कभी-कभी हो सकता है की हल्की-फुल्की ब्लीडिंग आप को हो, इसके लिए जरुरी है की आप डॉक्टर से सलाह लें |

ज्यादातर महिलायों को यह नहीं पता चल पाता की वो गर्भवती है क्योंकि वह अपने पीरियड date का इंतजार करती है लेकिन तब तक वो एक महिना pregnant हो चुकी होती है |

तो बहुत जरुरी है की अगर आपको लग रहा है की आपको कुछ शारीरिक दिक्कत या परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें |

Nausea जिसे आजकल आमतौर पर मोर्निंग सिकनेस (Morning Sickness) भी कहा जाता है, यह दिक्कत 80%-85% महिलाओं में पाती जाती है |

जिसका कारण है “Beta HCG Hormone” इसी हार्मोन के कारण आपको यह सारी दिक्कत आती है | ऐसे में जितना हो सके आप आराम करे पौष्टिक आहार लें और आपना ध्यान रखें |

अक्सर गर्भवती महिला को शुरूआती दिनों में साँस फूलना, जल्दी थक जाना, कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण भी दिखाई देते है और कुछ गर्भवती महिलाओं में तो वह पुरे 9 महीने रहते हैं |

लेकिन इसमें आपको घबराने की जरुरत नहीं है अब आपकी body के internal organs आप के शिशु के लिए ज्यादा काम कर रहे है |

इस समय पर बच्चेदानी भी Contraction (संकुचन) कर रही है तो इसी वजह से आप जल्दी थक जाते है और आपको नींद आती है |

गर्भवती महिलाओं में एक यह लक्षण देखने को मिलता है की उनके स्तनों में भारीपन आ जाता है और कभी कभी दर्द भी होने लगता है |

निप्पलस और उनके आसपास का क्षेत्र काला पड़ सकता है जिसे एरिओला कहा जाता है, यह दोनों बदलाव देखने को मिल सकते हैं |

कब्ज जैसी समस्याओं का होना यह भी प्रेगनेंसी का लक्षण है | सही से खाना न पचना, एसिडिटी, जलन इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है |

ऐसे में आप अधिक से अधिक छाछ, दही, सलाद, हल्का खाना लें और बाहर के खाने से दुरी बना कर रखें |

प्रेगनेंसी में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इससे related इस वेबसाइट पर एक आर्टिकल पहले से उपलब्ध है आप उसको भी पढ़ सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है |

Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं

जब आप pregnant होते है तो Progesterone नाम एक हॉर्मोन आपको body में release होता है जिससे आपको पूरी body relax हो जाती है |

bladder की क्षमता भी कम हो जाती है थोडा सा भी पेशाब आता है तो आपको sensation हो जाती है और आप तुरंत washroom जाते हो |

पहले और दुसरे trimester तक आपको यह समस्या रह सकती है, यह बहुत ही कॉमन symptom है जो प्रेगनेंसी के दौरान देखा जा सकता है इसके लिए आप रात को थोडा कम पानी पी सकते है |

प्रेगनेंसी में आपको गैस की काफी समस्या हो सकती है क्योंकि अब आप पहले जैसे नहीं है एक नन्ही सी जान आपके अन्दर बढ़ रही है |

प्रेगनेंसी में खाना सही से न पचना, सीने में तेज जलन इत्यादि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |

प्रेगनेंसी में white डिस्चार्ज का होना normal है और vagina का डिस्चार्ज प्रेगनेंसी में बढ़ता है और जैसे जैसे डिलीवरी का समय नजदीक आता है यह डिस्चार्ज और भी बढ़ता जाता है |

लेकिन हाँ हर तरह का vaginal डिस्चार्ज normal नहीं होता है अगर आपको डिस्चार्ज काफी thick white curd जैसा है तो वह abnormal है इसके लिए आपको तुरंत gynae को बताना चाहिए या फिर इसका रंग green, yellow या brown जैसा आता है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए |

Early Pregnancy Symptoms In Hindi
Early Pregnancy Symptoms In Hindi

प्रेगनेंसी में आपको back pain या पुरे शरीर में दर्द होने जैसी दिक्कत, परेशानी भी हो सकती है | क्योंकि ऐसे में आप बहुत जल्दी थक जाती है |

आपको सांस फूलना, घबराहट जैसी दिक्कतों का भी सामान करना पड़ सकता है |

प्रेगनेंसी में काभी-कभी आपको यह भी लगेगा की आपके शरीर का तापमान बढ़ गया है या फिर आपका शरीर टूट सा रहा है या आपको लगेगा की आपको बुखार है |

यह Progesterone नमक हॉर्मोन की वजह से होता है क्योंकि प्रेगनेंसी में आपकी body यह हॉर्मोन बहुत मात्रा में release करती है |

तो यह थे Early Pregnancy Symptoms In Hindi जिसे पढ़ कर आप अंदाजा लगा सकते है की आप pregnant हैं या नहीं |

यह ऊपर दिए गए कुछ points में आप पता लगा सकती है की आप pregnant है या नहीं लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है |

अगर इन लक्षणों में से कुछ लक्षण आपके शरीर में है तो आपको तुरंत अपने gynae को या नजदीकी डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि आपको जल्द से जल्द पता चल सके की आपको प्रेगनेंसी है या फिर अन्य कारणों से आपको यह समस्या हो रही है |

दोस्तों आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल Early Pregnancy Symptoms In Hindi जरुर पसंद आया होगा |

आप यह आर्टिकल उन दोस्तों के साथ share कर सकते है जो दुविधा में की उनको प्रेगनेंसी है या नहीं |

यह आर्टिकल पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Leave a Comment