Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं

Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं

एक माँ न केवल बच्चे को जन्म देती है बल्कि उससे प्यार करती है उसकी देखभाल करती है । एक माँ और बच्चे का रिश्ता बहुत ही स्वार्थहीन समझा जाता है क्योंकि इसमें माँ बिना किसी चीज की मांग किए अपना पूरा जीवन अपने बच्चे के लिए दे देती है |

माँ बनना जीवन का सबसे खुबसूरत पल होता है माँ बनने के समय हर महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए की उसको गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए ( Pregnancy Me Kya Khana Chahiye) और क्या नहीं खाना चाहिए ताकि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ हो |

बच्चा अच्छे पोषण के लिए आप के खाए हुए भोजन पर निर्भर करता हैं इसलिए हम पहले एक अच्छे पोषित आहार की भूमिका को समझ लेते हैं |

पोष्टिक आहार की भूमिका :-

गर्भावस्था के दौरान नियमित

शारीरिक गतिविधि करने के साथ-साथ पोष्टिक आहार लेना आपके बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है | यह स्वस्थ वजन बढाने के साथ-साथ आपके विकास में सहारा देता है |

पोषण, स्वास्थ और विकास का एक महतवपूर्ण हिस्सा है “बेहतर पोषण बेहतर शिशु”

गर्भावस्था में जरुरी पोषक तत्व :-

  • कैल्शियम 
  • फ्रोलिक एसिड 
  • आयरन
  • प्रोटीन
  • मल्टी विटामिन्स

अब आता है सबसे महतवपूर्ण सवाल एक महिला के लिए जो की बनने वाली है उसको गर्भावस्था में क्या नहीं खाना चाहिए (Pregnancy Me Kya Nahi Khana Chahiye).

Super Brain Food For Students | दिमाग की शक्ति को बढ़ाएं कई गुना |

प्रेगनेंसी में क्या न खाएं :-

Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं

कैफीन से बचें :-

कैफीन ब्लड प्रेशर बढाता है, कैफीन आपकी स्लीप साईकल (sleep cycle) को भी कम करता है जिससे आपका मूड (mood) खराब रहेगा | ऐसे में चाय और कॉफ़ी से दुरी बना कर रखें |

पपीता :-

प्रेगनेंसी में आपको आपके घर के बुजुर्ग और डॉक्टर दोनों ही पपीते से दुरी बनाने के लिए कहेंगे क्योंकि पपीते में लेटेम्स और जपैन होता है | जो महिला के uterus को संकुचित कर सकता है | इससे प्रेगनेंसी में परेशानी का खतरा बढ़ जाता है |

अंकुरित पदार्थ :-

प्रेगनेंसी के दौरान अंकुरित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, इसमें कर तरह के बैक्टीरिया होतें हैं | जैसे साल्मोनेला बैक्टीरिया, लिस्टेरिया बैक्टीरिया तथा ई-कोमाई इत्यादि |

फिर भी यदि आप अंकुरित दालों को खाना ही चाहतें हैं तो आप उनको अच्छे से boil (उबाल) कर खा सकतें हैं |

कच्चा मांस :-

कच्चे मांस के सेवन से गर्भपात हो सकता है इसी कारण कच्चे मांस तथा Processed Meat (पैक्ड फूड) से दुरी बना कर रखें |

शराब से दूर रहें :-

शराब का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान आपके होने वाले बच्चे के लिए हानिकारक होता है | शराब किसी भी मात्रा में नहीं लेनी चाहिए, थोड़ी या ज्यादा दोनों ही आपके और बच्चे दोनों के लिए खराब है | शराब का सेवन बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती है |

अनानास :-

अनानास खाने से बहुत स्वाधिष्ट तथा पोषक तत्वों से युक्त होता है लेकिन पहले तीन महीनों में अनानास खाना या इसके जूस का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है |

बासी खाना :-

बासी खाना खाने से बचें, बासी खाना कब्ज, गैस, जलन जैसी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है |

तिल :-

ज्यादा तिल खाने से भी गर्भावस्था में दिक्कत आ सकती है | अच्छा होता की आप अगर आप तिल से थोड़ी दुरी बना कर रखें |

तो ये थे कुछ ऐसे पदार्थ या भोजन जो एक महिला को प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाने चाहिए या इनको कम मात्रा में लेना चाहिए | तो इनको हम कह सकते हैं – Pregnancy Foods – न खाएं   |

अब हम बात करते हैं कुछ फूड्स (Foods) की जिनका सेवन एक गर्भवती महिला को करना चाहिए ताकि बच्चे का पूर्ण विकास तो हो ही साथ ही माँ के भी शरीर को वो सारे पोषक तत्व मिल सकें जो प्रेगनेंसी के दौरान मिलने चाहिए तो ऐसे खाने को हम बोल सकतें हैं – Pregnancy Foods – क्या खाएं |

Pregnancy Foods – क्या खाएं ?

Pregnancy Foods - क्या खाएं क्या न खाएं

फाईबर :-

प्रेगनेंसी के दौरान महिलायों को कब्ज और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | इस स्थिति में फाइबर युक चीजे आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी है | इनके सेवन से गैस या कब्ज की सम्भावना बहुत हो जाती है |

निम्नलिखित चीजे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है |

  • केला
  • खट्टे फल
  • सेब
  • ब्लैकबेरी (जामुन)
  • पालक
  • शकरकंदी
  • नाशपाती आदि |

होल ग्रेन :-

होल ग्रेन खाद्य पदार्थ प्रेगनेंसी में काफी लाभकारी हैं |

डेरी प्रोडक्ट्स :-

दूध,दही,घी,पनीर,छाछ आदि डेरी प्रोडक्ट्स प्रेगनेंसी में बहुत लाभकारी होते हैं | इससे शिशु को सही मात्रा में कैल्सियम प्राप्त होता है | यह माँ और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी हैं |

फल :-

तरबूज, संतरा, नाशपाती, नारियल का पानी, सेब आदि अधिक से अधिक फल का सेवन बच्चे और माँ के लिए बहुत लाभकारी है |

सूखे मेवे  (Dry Fruits) :-

बादाम, काजू, मूंगफली, मखाने आदि आपने आहार में शामिल करें |

तो ये थे कुछ सुपर फूड्स जो माँ और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं | Pregnancy Foods – माँ और बच्चे के लिए |

Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं इसके आलावा भी कुछ बातों का एक महिला को ध्यान रखना पड़ता है जो नीचे दी गयी हैं |

ध्यान देने वाली बातें :-

1. गर्भवती महिलाएं ज्यादा भारी सामान न उठाएं और वही काम करें जो आपका शरीर सामान्य तौर पर कर सके | अत्यधिक काम करने और आराम न करने से भी आपके शरीर में दिक्कत आ सकती है |

2. अधिक से अधिक पानी पियें | यदि आप ज्यादा पानी नहीं पी पा रही हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस (टेट्रापैक न हो) का अधिक सेवन करें |

3. डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवाई लें खुद से कोई भी दवाई लेने की कोशिश न करें जो आपके बच्चे के स्वास्थ को हानि पहुचाएं |

4. बाहर का खाना जैसे की बर्गर, चाऊमीन, कोल्ड ड्रिंक, जैसे खान-पान का सेवन न करें, इनका सेवन करने से आपके शरीर के ऊपर तो हानिकारक असर पड़ेगा ही साथ ही साथ आपके वच्चे पर गलत प्रभाव पड़ सकता है |

5. छोटी-छोटी Meals में खाना खाएं, एकदम से बहुत सारा खाना खाने से अच्छा हर 2-2 घंटे के अन्तराल में थोडा-थोडा खाएं, ऐसा करने से कब्ज, गैस और जलन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है |

इस पुरे आर्टिकल में हमने जाना “Pregnancy Foods – क्या खाएं क्या न खाएं” |

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा यदि आया है तो अपने उन दोस्तों/रिश्तेदारों  को जरुर भेजें जो महिलाएं गर्भवती हैं या बच्चे का प्लान कर रहीं हैं

धन्यवाद !

नोट :- नीचे एक कैलकुलेटर दिया गया है जिसमे आप अपनी जानकारी डाल कर, अपनी डिलीवरी की तिथि जान सकतीं है |

Disclaimer :- सटीक डिलीवरी तिथि जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें |






Pregnancy Due Date Calculator

Pregnancy Due Date Calculator





Leave a Comment