क्या होता है Growth और Fixed Mindset का मतलब ? | Mindset Book In Hindi |

क्या है माइंडसेट?

कोई भी व्यक्ति जिस तरीके से सोचता है, उसका दुनिया को देखने का क्या नजरिया है, किस्मत, मेहनत, और talent को लेकर उसकी सोच जो उसने पहले से ही अपने दिमाग में गड़ी हुई है उसको, उस व्यक्ति का Mindset कहते है |growth mindset vs fixed mindset

लोग अलग क्यों हैं?

कोई भी व्यक्ति अपने रंग,  जाति, शारीरिक बनावट, या दौलत से अलग नहीं होता है, बल्कि वो अपने Mindset की वजह से अलग होता है |

इसलिए कुछ लोग दुसरे लोगो पर इतना ज्यादा प्रभाव डाल देते है, जबकि कुछ इतना ज्यादा पढ़े-लिखे होने के बावजूद ज़िन्दगी में एक जगह बने रहते है |

इस दुनिया में हर कोई अपना अलग-अलग Mindset लेकर चल रह है, आपका भी एक mindset है, लेकिन क्या fixed mindset है या growth mindset है?

Growth Mindset और Fixed Mindset

 

Fixed Mindset:

Fixed Mindset वाले लोगो का ये सोचना होता है की, लोग जन्मजात टैलेंटेड होते है, और अगर उनमे talent है तो उनको प्रयास, मेहनत, या श्रम करने की जरुरत नहीं होती है |

दुनिया में कुछ ही लोग होते है जिनकी जन्म से ही ऐसी शारीरिक बनावट, उनकी शक्ल, रंग, आदि सब कुछ बढ़िया होता है |

Fixed Mindset वाले लोग सोचते है की अगर तुम्हारे अन्दर क्षमता है तो success तुम्हे खुद बा खुद मिल जाएगी | तुम्हे कड़ी मेहनत करने की जरुरत नहीं है, और अगर तुम्हे कड़ी मेहनत करनी पड़े तो इसका मतलब तुम टैलेंटेड नहीं हो |

उदाहरण के लिए अगर उनके 10th क्लास में 40% नम्बर आये थे, तो वो मन में सोचेंगे की उनके आगे आने वाली कक्षाओं में भी कम भी नम्बर आयंगे | वो ज़िन्दगी में challenges से बचते है |

अगर तुम एक बार फ़ैल हो गये तो ज़िन्दगी भर फ़ैल ही होते रहोगे Fixed Mindset वाले लोग का ऐसा मानना होता है |

वो दुसरो की सफलता से जलते है, निराश होते है, लेकिन खुद कभी काम नहीं करना चाहते है, और मन में सोचते है अगर में उस काबिल होता तो जरुर successful हो जाता |

Fixed Mindset वाले लोग बहुत जल्दी हार मान जाते है, हारने पर हमेशा अपनी किस्मत को दोष देते है |

वो अपने आप को कभी  बदलना नहीं चाहते है, वो सोचते है मुझे जितना ज्ञान है काफी और सफलता मिलनी होगी तो मिल जाएगी वरना शायद वो मेरे लिए होगी ही नहीं |

हमेशा दुसरो को दिखाना चाहते है की देखो मेरे पास कितना ज्यादा ज्ञान, पैसा, और भोग-विलास की चीजे है, दुसरो के आगे खुद को साबित करना ही उनका जीवन goal होता है |

फ़ैल होने से हमेशा डरते रहते है, वो सोचते है की फ़ैल होना एक failure की निशानी है ना की एक सफल इंसान की |

Growth Mindset :

Growth Mindset वाले लोग सोचते है की कोई भी इंसान जन्म से ही टैलेंटेड नहीं होता है और अगर होता भी है तो इसका मतलब ये नहीं ही की उसको मेहनत या कोशिश करने की जरुरत नहीं है |

वो जानते है की कोई भी नई चीज मेहनत और लगन से सीखी जा सकती है, हो सकता है की मेरी शारीरिक बनावट या शक्ल वैसी ना हो लेकिन लगातार मेहनत से हर किसी चीज को हासिल किया जा सकता है |

वो फ़ैल होने से कभी नहीं डरते है, फ़ैल होने को सफलता के रास्ते का बहुत ही जरुरी हिस्सा मानते है, और जानते है की सफल होने के लिए फ़ैल होना कोशिश करने की निशानी है |

Growth Mindset वाले लोग अपने बीते कल में हुए failure से अपने आने वाले कल को कभी भी प्रभावित नहीं होने देते है | बल्कि उनसे सीखते है और आगे बढ़ते जाते है |

ऐसा हो सकता है कोई व्यक्ति किसी काम को बहुत कम समय और कम मेहनत के साथ कर दे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की आप उस काम को नहीं कर सकते हो शायद आप कुछ ज्यादा समय ले लोगे, लेकिन काम कर जरुर लोगे |

दुसरो की सफलता से जलते नहीं है बल्कि दुसरो की सफलता से खुद मोटीवेट होते है और दुसरो की गलातिओं से सीखते है ताकि वो अपने ज़िन्दगी में वही गलती ना दोहरा सकें |

एक स्थिति परन्तु दो विचार 

एक क्लास में पढ़ाते हुए अध्यापक एक बच्चे से सवाल करता है जिसका उतर उस बच्चे को नहीं पता होता |growth mindset vs fixed mindset

fixed mindset :- अरे यार ! अब क्या होगा मुझे तो सवाल नहीं पता, बाकि बच्चे मेरे बारे में क्या सोचेंगे, मुझे judge करेंगे, और अध्यापक मेरे बारे में क्या सोचेंगे की मुझे इतना आसान सवाल भी नहीं पता, सभी आँखे मेरी तरफ घुर रही है |

growth mindset :- हाँ मुझे इस सवाल का उतर नहीं पता, लेकिन तो क्या हुआ में इसलिए तो यंहा आया हूँ क्योंकि मुझे नहीं पता, और मेरे साथ जो बच्चे बैठे है वो भी तो इसलिए यंहा आये है क्योंकि उनको भी सब कुछ नहीं पता, और सामने अध्यापक मुझे judge करने नहीं बल्कि मुझे सिखाने के लिए खड़ा है |

Champion का Mindset 

 

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी:

फिल्म में हीरो बनने के लिए आपको एक अच्छे कद का गोरा चिट्टा लड़का होना चाहिए, और अगर आपकी लम्बाई छोटी है, आपका रंग काला है तो आप हीरो नहीं बन सकते है |

ऊपर लिखी बात एक Fixed Mindset वाले इंसान की सोच है, लेकिन क्या नवाज़ुद्दीन की सोच ऐसी थी ? नहीं,

नवाज़ एक Growth Mindset वाले इंसान है, अगर वो भी यही सोचते की फिल्म में जाने के लिए आपको ऐसा-ऐसा दिखना जरुरी है और कुछ ही लोग हीरो बनने के लिए पैदा होते है, हर कोई ये नहीं कर सकता है |

लेकिन उन्होंने सारी नकारात्मक सोच को एक बाजू में रख कर, कड़ी मेहनत की दिन रात ऑफिस के चक्कर काटे, शुरुआत में कोई भी छोटा मोटा रोल किया, सारी failure को सफलता का हिस्सा माना |

क्या वो जन्म से ही हीरो थे, नहीं…लेकिन सीखने की प्रबल इच्छा ने ही उन्हें आज देश का इतना अच्छा एक्टर बना दिया है |

माइकल जॉर्डन:

माइकल जॉर्डन जिनका शारीरिक बनावट और कद पहले से ही काफी अच्छा था, एक बास्केटबाल के खिलाडी के लिए जैसे मानो उनका जन्म हुआ हो |

लेकिन क्या सिर्फ इतना ही काफी है, उनकी लम्बाई अच्छी थी तो क्या उन्होंने मेहनत नहीं की? क्या उन्होंने ये सोचा अरे मुझे क्या जरुरत मेहनत करने की में तो पहले से ही बहुत सही हूँ ?

नहीं, उन्होंने ने दिन रात बहुत ज्यादा मेहनत की, हजारो बात फ़ैल हुए तब कही जाकर, आज उनका नाम पूरी दुनिया में विख्यात हुआ है |

शोएब अख्तर:

शोएब अख्तर का पैर का तला बिलकुल सीधा है जिसको फ्लैट फूट कहते है, डॉक्टर्स के अनुसार जिसका पैर का तला सीधा होता है वो ज्यादा तेज नहीं भाग सकता |

अगर शोएब अख्तर अपने मन में ये बात मान लेते की में एक तेज रफ़्तार का गेंदबाज नहीं बन सकता हूँ, क्योंकि में शारीरिक तौर पर सही नहीं हूँ |

लेकिन वो एक Growth Mindset वाले इंसान है, उन्होंने बहुत मेहनत की और दुनिया की सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड बना डाला, जो की आज तक कोई नही तोड़ पाया |

माता-पिता का Mindset

 

Fixed Mindset के माता-पिता:

हर बच्चा अपनी ही रफ़्तार से दौड़ता है, लेकिन एक Fixed Mindset के पेरेंट्स अपने बच्चो की दुसरे बच्चों के साथ तुलना करते है |

अगर पड़ोस का बच्चा सफल हो गया तो वो अपने बच्चों की आलोचना करते है | जैसे वो खुद है जो उन्हें पसंद है वही वो अपने बच्चो से भी चाहते है |

वो अपने बच्चो को एक Fixed Mindset के माहौल में बड़ा करते है, उन्हें उनके शरीर, रंग, और बुद्धि का हवाला देते हुए, अपने बच्चो को एक छोटी और कम सोच वाला इंसान बना देते है |

Growth Mindset वाले माता-पिता 

एक Growth Mindset वाले पेरेंट्स जानते है की लगातार सिखने और मेहनत से ज़िन्दगी में कुछ भी हासिल किया जा सकता है |

और अपने बच्चों को भी वो यही सिखाते है, वो अपने बच्चो की तुलना किसी और से नहीं करते |

बात बात पर अपने बच्चो की आलोचना नहीं करते है, मेहनत करने के बावजूद फ़ैल होने पर वो अपने बच्चो की सराहना करते है, और उन्हें और सिखने के लिए प्रेरित करते है |

वो जानते है की result आने में समय लगता है, success पाने में समय लगता है, फटाफट का खाना हमेशा बुरा ही होता है |

प्यार में Mindset

Fixed Mindset वाला प्यार:

एक fixed mindset वाले इंसान का प्यार अगर किसी ने रिजेक्ट कर दिया, तो वो अपने ऊपर एक failure का लेबल लगा लेगा |

growth mindset vs fixed mindset

उसको लगेगा शायद उसके अन्दर ही कोई

कमी है इसलिए उसके रिजेक्ट कर दिया गया है |

पति-पत्नी आपस में अपने प्यार को बनाये रखने के लिए efforts नहीं करना चाहते है, उनको लगता है की अगर प्यार सच्चा है तो उसमे कोई भी काम करने या सुधारने की जरुरत नहीं है |

Growth Mindset वाला प्यार:growth mindset vs fixed mindset

दुसरो के फैसलों से खुद को judge नहीं करते है, और जानते है की रिलेशनशिप को सुधारने की जरुरत होती है |

growth mindset वाले पार्टनर ये जानते है की कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, इसलिए वो अपने पार्टनर से ये expect नहीं करते की उसको ये पता होना चाहिए या वो पता होना चाहिए |

एक लड़की की शादी थी, सब कुछ तैयारी हो गयी थी, दुल्हन शादी की जगह पर पहुँचती है, फिर उसे पता चलता है की उसका होने वाला पति शादी में नहीं आ रहा है |

मानो सब कुछ एकदम से बर्बाद हो गया हो उसकी पूरी ज़िन्दगी खराब हो गयी हो | वो बहुत दुखी होती है, जो की स्वाभाविक है

लेकिन वो एक growth mindset वाली लड़की थी, उसने अपने ऊपर ये हावी नहीं होने दिया की शायद उसमे ही कोई कमी थी या वो एक अच्छी लड़की नहीं है |

उसने अपने आप पास good vibes वाले लोगो को रखा ताकि वो खुश रहे है नकारात्मकता उसके दिमाग में घर ना करने पाए |

कुछ सालो बाद उसकी शादी, उसी गाउन और उसी चर्च में हुई, एक बहुत अच्छे लड़के से हुई,  उससे पूछा गया क्या आप डरी हुई थी, उसने बोला बिलकुल नहीं मुझे पता था उसका होने वाली पति जरुर आयेगा और वो आया |


किताब को खरीदने के लिए यंहा क्लिक करें

growth mindset vs fixed mindset



english version में खरीदने के लिए यंहा क्लिक करें


आशा करता हूँ आपको ये Mindset किताब की summary जरुर पसंद आई होगी..अगर हाँ तो अपने दोस्तों के साथ भी इसको जरुर शेयर करें |

इस किताब को डॉ. Carol S. Dweck ने लिखा है जो की एक अमेरिकन  pshycologist है, और साथ ही स्टैण्डर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है |

धन्यवाद !

 

Leave a Comment