Online padhai kaise kare – 90% लोग ऑनलाइन पढ़ाई गलत तरीके से करते हैं

पिछले 2 सालों में Online padhai kaise kare जितना search किया गया है, उतना पिछले 50 सालों में भी नहीं किया गया होगा |

कारण आपको पता है…कोरोना महामारी

लेकिन अब बात सिर्फ कोरोना महामारी की ही नहीं है क्योंकि अब Technology भी बहुत तेजी से बदल रही है जिसकी वजह से Teaching भी ऑनलाइन हो गयी है |

अब आपको घंटों का सफ़र तय कर के किसी Coaching इंस्टिट्यूट में जाने की जरुरत नहीं, आपके पास बस एक स्मार्ट फ़ोन और इन्टरनेट की सुविधा उपलध होनी चाहिए |

लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई करना जितना आसान लगता है उतना है नहीं, कई विद्यार्थी मोबाइल लेते तो इसलिए है की ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे लेकिन उस मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ टाइम पास के लिए रह जाता है |

इसी कारण से आपको पता होना चाहिए की Online padhai kaise kare और टाइम बर्बादी से कैसे बचें |

तो आईये जानते है की आखिर कैसे बढ़िया और effective तरीके से Online padhai करें |

Online padhai kaise kare


Important नोट :-

देखिये ऑनलाइन पढ़ाई कहाँ से करें ये जानकारी आपको पहले से ही पता है, में आपको फालतू की जानकारी देकर आपका टाइम waste नहीं करूँगा |

जब आप इस ऑनलाइन आर्टिकल तक पहुँच ही गये हो तो आपको ऑनलाइन पढ़ाई कहाँ से करनी है इसका जवाब पता ही होगा |

लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करनी है उसका answer हम आगे पढ़ते है |


लम्बे समय तक मत पढो

जब आप कोचिंग सेंटर में पढने जाते हो तो वंहा हर चीज physical फॉर्म में होती है फिर वो चाहें टीचर हो या दुसरे students.

लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई में ऐसा नहीं होता है, आप या तो मोबाइल की स्क्रीन या लैपटॉप की स्क्रीन के जरिये पढ़ाई कर रहे होते हैं |

जब आप मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ज्यादा देर तक देखते हो तो अपनी आँख झपकाना भूल जाते है जिसकी वजह से आखों या सिर में दर्द हो सकता है इसलिए आपको लगातार स्क्रीन को आँखे फाड़कर नहीं देखना है |

don't study for long hours

पढ़ाई को subject wise नहीं, टॉपिक wise बाँट दो और फिर हर टॉपिक को एक एक कर के खत्म करो |

आपको कोई ऑनलाइन कोर्स मिल जाता है 5 या 10 घंटे का, बस फिर आप जल्दी से उसे click करके शुरू हो जाते हो और देखते ही रहते हो जैसे मानो आज ही दुनिया की सारी जानकारी प्राप्त कर लोगे |

आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है एक प्लानिंग और टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करनी है, रोज़ का टाइम टेबल बनाओ और उसी के हिसाब से पढ़ाई करो |

फोन और लैपटॉप की ब्लू rays हटाने के लिए कुछ चश्मे आते है आप उनका इस्तेमाल कर सकते हो |


Late Night ऑनलाइन मत पढो

क्योंकि मोबाइल फ़ोन आपके हाथ में है और लैपटॉप आपके घर में इसलिए आप जब चाहें तब ऑनलाइन पढने लगते है जैसे पढ़ाई ना हो कोई मज़ाक हो |

लेट नाईट पढ़ाई करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन लेट नाईट ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कत है | मोबाइल स्क्रीन से नाईट में आपकी आँखों और सेहत पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है |

रात में स्क्रीन को देखने से स्लीपिंग में भी दिक्कत आती है |

यदि रात में ही आपको पढना है तो अपनी physical किताबों से पढ़िए ना की मोबाइल फोन की स्क्रीन को घूरते हुए |


Self Study पर ज्यादा ध्यान दो

आप ऑनलाइन study को self study से confuse ना करें, क्योंकि Teacher ऑनलाइन सारी चीजें आपको पढ़ा रहा है इसका मतलब ये नहीं है की आप खुद ही पढना छोड़ दो और ऑनलाइन क्लास लेकर बोलो मैंने तो आज ये टॉपिक खत्म कर दिया |

टॉपिक पढ़ कर उसके सारे सवाल पहले खुद solve करने की कोशिश करो अपना पूरा दिमाग लगाने के बाद ही उसका solution ऑनलाइन देखो |

online padhai kaise kare

यदि एक बार में question solve नहीं हुआ या कोई concept समझ नहीं तो students तुरंत ऑनलाइन भागते है ऐसा मत करो कुछ अपने दिमाग को भी काम करने दो |

खुद नोट्स बनाओ, खुद solve करो और खुद समझने की कोशिश करो |

ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से सारी चीजे अकेले teacher पर मत लाद दो |

दिमाग की क्षमता को तेज करने वाले Foods


Teacher का सही इस्तेमाल

ऑनलाइन पढ़ाई से जो सबसे ज्यादा फायदा हुआ है वो है “कहीं भी और कभी भी पढ़ाई” लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की आप जिस Teacher से पढ़ से रहे हो उसका इस्तेमाल गलत तरीके से करोगे |

मान लीजिये आपकी क्लास 5 बजे है तो बिलकुल physical क्लास समझ कर 5 बजे मोबाइल को सही से रख कर एक नोटबुक लेकर बैठ जाओ |

लेकिन आप इसके बिलकुल विपरीत करते हो Bed पर पड़े पड़े या खाना खाते खाते क्लास चल रही है, क्या आप physical क्लास भी ऐसे ही ले सकते हो ?

अपने teacher को अपनी उंगलियो पर मत नचाओ, जब क्लास है तब ही लो और पूरी समझ के साथ, ये मत सोचो की recorded क्लास है कोई नहीं बाद में देख लेंगे |

ऑनलाइन पढ़ाई की क्लास ऐसे लो जैसे की पहली और आखरी बार हो रही है बाद में कोई recorded क्लास नहीं मिलेगी |

तब आयेगा ऑनलाइन पढ़ाई का असली मजा |


टेबल और कुर्सी

Bed पर या जमीन पर पढ़ाई बिलकुल नहीं करनी है | हमेशा कुर्सी और टेबल के साथ पढ़ाई करो |

टेबल के ऊपर और आपके सामने मोबाइल या लैपटॉप (जिस पर भी आप क्लास ले रहे हो) रखा होना चाहिए और सामने नोटबुक खुली होनी चाहिए |

ऐसा करने से आप जल्दी थकोगे नहीं और आपकी पढ़ाई काफी effective तरीके से होगी, Online padhai करने का ये सबसे बढ़िया तरीका है |


Distract नहीं होना है

आपने YouTube खोला ताकि आप अपनी क्लास ले सकें, तभी recommendation ने कोई ऐसी विडियो मिली जिसे आपको देखना भी नहीं था लेकिन आपने जिज्ञासा के चक्कर में वंहा click कर दिया |

और फिर click करते करते ना जाने आपकी क्लास कहाँ गुम हो गयी और आपकी पढ़ाई ना जाने किस दुनिया में चली गयी, ऐसा होता है ना?

  • online क्लास शुरू होने से पहले अपने फ़ोन को फ्लाइट mode पर कर दो |
  • मोबाइल फ़ोन को अपने से दूर रखो ताकि आप स्क्रॉल ना कर सको |
  • सारे सोशल मीडिया के notification off कर दो |
  • घर वालो को बोल दो क्लास के बीच आप कोई भी काम नहीं करोगे |

यदि आप खुद पूरी निष्ठा के साथ अपनी क्लास को लोगे तो आपका भविष्य भी आपसे पूरी निष्ठा दिखाएगा |


Online पढ़ाई के फायदे:-

  • क्लास आने-जाने का समय बचता है |
  • यदि किसी Genuine वजह से क्लास miss भी हो जाये तो उसे दुबारा देखा जा सकता है |
  • कहीं भी और कभी भी पढ़ाई की जा सकती है |
  • कम खर्चीला |
  • ज्यादा Options available होते है |
  • बहुत कम जगह की जरुरत |

Online पढ़ाई के नुक्सान:-

  • Distraction होने के ज्यादा chance होते है |
  • Consistency की कमी |
  • ऑनलाइन क्लास में teacher हर एक स्टूडेंट पर ध्यान नहीं दे पाता है
  • कभी कभी technical problem.
  • मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन की वजह से stress और आँखों पर असर |

Online padhai kaise kare

निष्कर्ष:-

देखिये मोबाइल फ़ोन एक निर्जीव वस्तु है, अब ये आप पर depend करता है की आप उसका इस्तेमाल कैसे करते हो |

आप चाहें तो उसका इस्तेमाल टाइम पास और अनजान लोगो से फालतू बात करने में बिता दो या फिर इस तेजी से बदलती दुनिया में मोबाइल फ़ोन का सही इस्तेमाल करना सीख लो |

अपने Goal पर focus रहो, रोज का काम decide करो उसको पूरा करो और काम खत्म होने के बाद कुछ टाइम मिले तो फिर उसका इस्तेमाल आप अपनी मन पसंद की चीजो में करो |

ऑनलाइन skills सीखते रहो और आगे बढ़ते रहो |


आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल Online padhai kaise kare अच्छा लगा होगा |

अपने दोस्तों के साथ भी जरुर share करें |

www.speakingkitaab.com पर visit करने और इस आर्टिकल को पढने के लिए आपका धन्यवाद !

Leave a Comment