Success Tips In Hindi | सफल होने के 21 महत्वपूर्ण टिप्स |

क्या आप सफल होना चाहते हो ?

ज़िन्दगी में सफल होने के कुछ नियम होते है, जिसे हम अपनी ज़िन्दगी में अपना कर सफल बन सकते है |

Success Tips In Hindi

आज आप ब्रायन ट्रेसी द्वारा बताये गये उन 21 सफलता के मंत्रो को सीखेंगे जिन्हें उन्होंने अपनी किताब “करियर में सफल होने के 21 मन्त्र” में बताया है |


1. निर्णय करे की आप क्या चाहते हो 

सबसे पहले आप ये सुनिश्चित करें की आप असल में ज़िन्दगी में क्या करना चाहते हो आप किस काम को सबसे ज्यादा प्यार करते हो, जिसे करके आपको ख़ुशी मिलती है |motivation quotes

जिस काम को करने पर आपको समय का पता ही नहीं चलता है, आपको वो काम काम नहीं बल्कि कोई खेल सा महसूस होता है |

अपने past से सीखो, आगे की सोचो, याद रखो की आप इस दुनिया में सबसे अलग हो आप जैसा इन दुनिया में और कोई भी नहीं है | जो आप बनना चाहते हो वो आपके अन्दर पहले से ही मौजूद है |

इसलिए अपने अन्दर के उस ख़ुशी वाले काम को ढूँढो जिसे आप करना चाहते हो फिर उस काम पर सोचना शुरू कर दो |

2. सही कंपनी चुनो 

आपके हाथ में आपकी पतवार है, आप जिधर भी जाना चाहते हो उधर ही अपनी ज़िन्दगी को मोड़ सकते हो,  21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से भाग रही है |

इसलिए आप जिस भी कंपनी या कोई भी अपना काम करना चाहते हो उस काम को बहुत ही ध्यान से चुनो, क्योंकि आपका सफल होना या ना होना आपकी कंपनी या काम पर निर्भर करता है |

आने वाले 5 साल में उस कंपनी के साथ क्या होगा क्या वो Grow करेगी की नहीं ये सब चीजे पहले से पता कर के चले, पिछले employee से उस कंपनी का फीड बेक जरुर लें |

3. सही बॉस चुनो 

आपका बॉस आपका आदर्श होना चाहिए जिसे देखकर आप को motivation मिले जिससे आप रोज़ कुछ नया सीख सकें |

ऐसा नहीं होना चाहिए की बॉस के आते ही आपको पसीना आने लगे, आप उससे डरने लगे आपका बॉस आपका एक अच्छा मित्र भी हों चाहिए | उससे सवाल करें, आप अपने काम को और केसे अच्छा कर सकते है उससे पूछें |

एक अच्छे बॉस के गुण 

  • ईमानदार होना चाहिए
  • उसमे स्पष्टता होनी चाहिए
  • जल्दी बाजी ना करता हो
  • इज्जत करता हो
  • दुसरो के बारे में ख्याल करता हो
  • और दुसरो के लिए एक आदर्श हो

4. सकारत्मक सोच विकसित करो 

आज आप जो भी हो अपनी सकारत्मक सोच या नकारात्मक सोच की वजह से हो, क्या आप ये मानते हो की आप खुद की वजह से आज इस हालत में हो?Success Tips In Hindi

अगर हाँ तो आप एक प्रोएक्टिव person हो जिसे हमने 7 habits of highly effective people में देखा था | हमेशा सकारत्मक सोच रखो, अपनी ज़िन्दगी के लिए दुसरो को दोष देना बंद करो |

जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है , तब तो हर कोई अच्छे से बर्ताव करता है लेकिन जब आप दुःख या रिजेक्शन को देखते हो तब आपका नजरिया कैसा रहता है | कभी भी past को दोष मत दो जिसे आप बदल नहीं सकते हो इसलिए आज को बदलो कल अपने आप बदल जायेगा |

5. सफल छवि बनाओ 

कोई भी इंसान पहले 4 सेकंड किसी को देखता है फिर अगले 30 सेकंड में उसके बारे में अपने मन में राय बना लेता है |motivation quotes

आप अपने बारे में क्या सोचते हो ये आपके पहनावे से पता चल जाता है इसलिए अपने आप को बाहर से हमेशा ऐसा बना के रखो जैसा आप बनना चाहते हो | किसी को बिन बताये आप अपनी वेशभूषा से सब कुछ बता सकते हो |

कपड़ो के color combination पर ध्यान दो, अपनी बॉडी language, बोल-चाल, और और चाल-चलन पर सोच-विचार करो | अपने आदर्श के पहनावे पर ध्यान दो, वो कैसे कपडे पहनते है, उसे देखो |

लोग बोलते तो जरुर है की कपड़ो से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन वही लोग किसी को मात्र देखने भर से उसके बारे में अपनी राय बना लेते है, उसको successful या failure साबित कर देते है |

6. शुरुआत जल्दी करो 

सफल लोग कभी भी अपना समय बर्बाद नहीं करते है, समय को वो पैसे या किसी और चीज से बढ़कर मानते है |

आपके जीवन में भी ऐसा ही होना चाहिए किसी भी चीज को देर तक बस सोचते ही ना रहे बल्कि तुरंत उस पर action भी लेना शुरू कर दें |

अपनी कंपनी में 1 घंटा पहले जाए और बाद में भी 1 घंटा देर तक काम करें, successful लोग हफ्ते में 50-60 घंटे काम करते है, ज्यादा काम करो आपका आज का काम कल आपको बहुत सा आराम देगा |

ऑफिस में बेकार की बातों से बचें और दुसरो की बुराई करने में अपना समय बर्बाद ना करें बल्कि उसी समय को अपने काम पर लगाएं, काम के समय अपना focus सिर्फ काम कर लगाएं |

7. आगे की ओर 

ध्यान रखें सफलता कोई अंतिम स्थान नहीं है बल्कि ये एक यात्रा है |

अपने आप को कभी भी ये महसूस ना होने दें की आपको सब कुछ आता है या आप सब कुछ जानते है, हमेशा उन्नति करते रहे | हमेशा उन्नति ही सफल होने का राज़ है |

हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहे, अपने आप को अपग्रेड करते रहे, अगर एक सॉफ्टवेर को भी अपग्रेड नहीं किआ जाता है तो फिर वह धीमा हो जाता है इसलिए अपनी रफ़्तार को बढ़ाते रहो |

8. मांगो जो आप चाहते हो 

जितना आपने अभी तक ज़िन्दगी से माँगा है उतना ही आपको आपकी ज़िन्दगी ने दिया है, इसलिए भविष्य सिर्फ मांगने वालो को है |Success Tips In Hindi

अगर ज्यादा सैलरी चाहिए तो पहले अपने आप से मांगो की मुझे इतनी सैलरी चाहिए फिर अपने बॉस से मांगो अगर वो मना करता है तो उससे पूछो की आपको उतनी सैलरी पाने के लिए क्या करना होगा, योजना बनायो फिर काम करो और जल्दी करो |

जिस भी position के लिए आप कार्य कर रहे हो उसके लिए बाहर मार्किट में कितनी सैलरी मिल रही है ये पता करो फिर बॉस से मांगो, याद रखो माँगना मत छोडो जितना मंगोंगे उतना ही मिलेगा ना कम ना ज्यादा |

9. इमानदारी की रक्षा करो 

एक पूरी कंपनी सिर्फ अपने विश्वास पर ही चलती है, क्योंकि ग्राहक उसके प्रोडक्ट और सर्विस पर विश्वास और भरोसा करते है, इसलिए बार बार उनसे ही खरीदते है |सफल होने के टिप्स

जब भी आप किसी व्यक्ति से कुछ भी वादा करते हो या ये बोलते हो की में या काम कर दूंगा तो उसको नियत समय पर खत्म जरुर कर दें वरना उसका भरोसा और विश्वास आप पर फिर नहीं रहेगा |

ये आपकी जिम्मेदारी है की आप अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा खुद करें, अगर आप कोई काम नहीं कर सकते हो तो तुरंत उसी समय नम्रता से बोल दो और माफ़ी मांग लो |

जब आप ऐसा करते हो तो दुसरो की नजरो में आदर प्राप्त करते हो साथ ही अपने बॉस की नजरो में भी आदर के पात्र बन जाते हो |

10. भविष्य को सोचो 

कोई भी काम तीन चरणों में होता है पहले आप उसे देखते हो फिर सोचते हो फिर कर देते हो | जो भी आप बनना चाहते हो सिर्फ उसी के बारे में सोचो |Success Tips In Hindi

एलोन मस्क जिनको आने वाला भविष्य कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने भविष्य के बारे में सोचा और space-x और टेस्ला जैसी महान कंपनियो का निर्माण किया |

इंसानों को मंगल पर भेजना वंहा रहना और इलेक्ट्रिक कार बनाना ये सब भविष्य की सोच है जिसे एलोन मास्क ने पहले से ही सोच लिया था |

जो भी आपको भविष्य में बनना है उसको अपने किसी कागज पर लिख लो, मात्र बोलने से ज्यादा लिखने का असर पड़ता है, पहले लिखो फिर योजना बनायो, और तुरंत करना शुरू कर दो |

सफल लोग हमेशा भविष्य के बारे में सोचते है |

11. लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करो 

स्पष्टता वो शब्द है जिससे हम अपने जीवन के असली मकसद तक पहुँच सकते है, इसीलिए पहले आपने लक्ष्य खोजा और अब अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करो |

ध्यान केन्द्रित करने के लिए चरण 

  • क्या हासिल करना है उसको लिखो, लिखने से मन और हाथ दोनों मिलकर काम करते है
  • समय सीमा तय करो
  • सूचि बनाओ
  • योजना तैयार करो
  • शुरू करो, देरी मत करो
  • प्रत्येक दिन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने वाले कदम उठाओ

12. परिणामो पर ध्यान दो 

अगर आपके कार्यो का कोई भी परिणाम ना निकले तो कार्य करने का कोई भी फायेदा नहीं होगा इसलिए important और unimportant  कार्यो को पहचानो |

परिणामो को पाने के लिए इन तीन चीजो पर ध्यान दो 

  • आपकी गतिविधि
  • ऐसा काम जो सिर्फ आप कर सकते आपके सिवा कोई दूसरा आपसे बेहतर नहीं कर सकता है
  • अभी इस वक्त समय का कैसे उपयोग कर रहो, waste या invest कर रहे हो |

13. समस्या का समाधान करने वाले बनो 

मुशीबतें और समस्या आपके जीवन से कभी खत्म नहीं हो सकती है ये बात आप हमेशा याद रखें, कभी भी ऐसे जीवन की कामना ना करें जिसमे कोई भी समस्या ना हो  क्योंकि ऐसा होना मुमकिन नहीं है |Success Tips In Hindi

बल्कि समस्या का समाधान करने वाला जीवन ढूँढो, और अपनी मानसिकता को समस्या पर नहीं बल्कि समाधान पर लगाओ |

जो हो गया उस पर नहीं बल्कि अब जो आप करोगे उस पर ध्यान दो, समस्या पर आपने आप को हावी बनाओ ना की समस्या को अपने आप पर |

14. अपनी जन्मजात रचनात्मकता प्रकट करो 

अपने अभी तक अपनी बुद्धि के 10% का भी इस्तेमाल नहीं किया है जो भी आप सोचते हो उससे कही ज्यादा आपके अन्दर पहले से ही मौजूद है |

अपनी मानसिक शक्ति का इस्तेमाल करो, नए नए सुझाव अपनी कंपनी को दो, अपनी रचनात्मक शक्ति का इस्तेमाल करो |

इसके लिए इन तीन चीजो पर हमेशा ध्यान दो 

  • लक्ष्य
  • समस्या
  • प्रश्न

15. लोगो को पहले रखो 

सफल लोग हमेशा नय नय लोगो से मिलते है दोस्ती करते है और हमेशा उन्हें आगे रखते है बजाय खुद को आगे रखने के |

अपने अन्दर नम्रता, दया, और मदद करने की भावना रखो, लोगो से उनके हाल चाल पूछो, उनकी तारीफ़ करो, दुनिया में हर किसी को important feel होना अच्छा लगता है | इसलिए दुसरो को important feel कराओ |

आपको नहीं पता की कब, कौन आपके काम आयेगा इसलिए जंहा तक हो सकते संपर्क जाल बना के चले |

16. खुद में निवेश करो 

“अगर आप बेहतर नहीं हो रहे हो तो आप बदतर हो रहो हो”

जिस भी फील्ड में आप जाना चाहते है उसके बारे में निरंतर अपने आप को बढ़ाते रहो, हफ्ते में कम से कम एक किताब पढो, किताबे आप को किसी के पुरे जीवन का हाल सिर्फ कुछ पन्नो पर बता देतीं है |सफल होने के टिप्स

अपनी कार में फालतू के गाने या ऍफ़ एम् रेडियो सुनने से भड़िया कुछ शैक्षिक सुचना सुनो, अपनी कार को चलती फिरती यूनिवर्सिटी बना लो |

क्योंकि दुनिया बदल रही है इसलिए आप खुद को बदलो जो आपने 10 साल पहले सिखा था वो आज काम नहीं आयेगा और जो आज सीखोगे वो 10 साल बाद काम नहीं आयेगा |

17. श्रेष्ठता के प्रति वचन बद्धता 

अपने मन में ये सोच के चले की आपको अपनी फील्ड में सबसे श्रेष्ठ होना है, और उसके लिए समय सीमा तय करो |

उसके लिए नित्य अभ्यास और दक्षता हासिल करते रहो |

18.  ग्राहक पर ध्यान केन्द्रित 

ग्राहक :  जो भी अपनी संतुष्टि के लिए आप पर निर्भर है वो आपका ग्राहक है

इसका मतलब आपका ग्राहक आपका बॉस हो सकता है आपके दोस्त और आपके ऑफिस के लोग भी आपके ग्राहक है आपको उनकी संतुष्टि पूरी करनी है |

संतुष्टि के चार स्तर 

  • जो मांग है सिर्फ उतना पूरा करना
  • उम्मींद से ज्यादा पूरा करना
  • जरुरत से ज्यादा पूरा करना
  • एकदम अचंभित कर देना

आप भी सिर्फ उतना ही काम ना करे जितने की जरुरत हो बल्कि थोडा सा आगे बढ़ कर ज्यादा काम करने की कोशिश करें, काम करने के अवसर को हाथ से जाने ना दें, इससे आप अपने जीवन में भी और करियर में भी सफल हो जायेगें |

19. आधारभूत सिधांत पर फोकस 

आपकी ख़ुशी आपके सिधांतों में है इसलिए उनकी एक चुनी बनाये और उसी पर निर्भर रहे आपके सिधांत कभी मरेगें नहीं कभी आपको धोका नहीं देंगे, अपना खुद का संविधान लिखो |

अपने सविंधान के हिसाब से चलो, जिस भी कंपनी में काम करते हो  उसका मूल सिद्धांत मुनाफा कमाना और ग्राहक को संतुस्ट करना है इसलिए कंपनी को मुनाफा बढ़ाना आपकी जिम्मेदारी है |

20. सकारात्मक शक्ति विकसित करो 

आपकी सकारात्मक शक्ति दुसरो पर तीन प्रकार से प्रभाव डालती है |Success Tips In Hindi

  • विशेषज्ञ शक्ति – इसमें आप अपने ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल करके लोगो को अपनी और अकर्सित करते हो, आपने ज्ञान पर घमंड नहीं बल्कि दुसरो को सिखाने में लगाते हो |
  • व्यक्तिगत शक्ति – इसमें आपके व्यक्तित्व का पता चलता है की आप अपने काम के बाहर असल में कैसे व्यक्ति हो, जिसे देखकर लोग आप को पसंद या ना पसंद करते है |
  • पद शक्ति – अगर आपके पास कोई ऐसी शक्ति है जिसका इस्तेमाल करके आप किसी को नौकरी पर रख या निकल सकते हो, तो उसको आप कैसे इस्तेमाल करते हो |

इस सारी शक्तियों को समझदारी से इस्तेमाल करो, जिससे लोग आपको शक्ति का श्रोत समझ कर आपके पास आये ना की एक घमंडी इंसान समझ कर दूर भागें |

21. काम जल्दी कराएं 

अपने रोज़ के काम की सूचि बनाओं और उसको उनके महत्व के हिसाब से category में बाँट दो और फिर काम जल्दी से खत्म करो |

हमेशा गतिमान रहो रुका पानी खराब हो जाता है, एक नदी की तरह बहना सीखो और हमेशा चलते रहो |

लेकिन जल्दी के चक्कर में अपने काम की गुणवत्ता बनाएं रखें |


Success tips in hindi 

आपके जीवन की बागडोर आपके हाथ में है, कोई भी दूसरा आकर आपका काम नहीं करेगा आपको अपना काम खुद करना होगा | Success Tips In Hindi

आपको खुद से मोटीवेट होना होगा, और रोज़ कुछ नय सीखना होगा इसलिए काम करते रहो |

रोज़ कुछ ना कुछ नय सीखते रहो और फिर आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है |


आशा करता हूँ आपको ये 21 Success Tips In Hindi जरुर पसंद आई होगी….अगर हाँ तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |

धन्यवाद !


> मलाला युसुफजई की जीवनी पढ़ें 

 

Leave a Comment